कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मज़ेदार और अलग अंदाज़ वाला वेडिंग इनवाइट सामने आया, मेहमानों के लिए ‘पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतज़ाम

मुंबई,10 मार्च (वार्ता) कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी के जश्न की झलक सामने आनी शुरू हो गई है,इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह इस सीज़न की सबसे स्टाइलिश और अलग अंदाज़ वाली शादियों में से एक होने वाली है। यह जोड़ा 11 मार्च को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस खास मौके को वे अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ एक निजी लेकिन ग्लैमरस समारोह में सेलिब्रेट करेंगे। इस जश्न में फिल्म और खेल जगत के कई जाने-माने चेहरे भी शामिल होने वाले हैं।

इस शादी को और खास बनाता है उनका अलग और दिलचस्प वेडिंग इनवाइट, जो उनके स्टाइल और सहज स्वभाव को दर्शाता है। पारंपरिक वेडिंग रिसेप्शन की जगह कृतिका और गौरव ने “द पार्टी, आफ्टर” नाम से एक खास लेट-ईवनिंग सेलिब्रेशन रखा है, जिसे एक आरामदायक और मज़ेदार आफ्टर-पार्टी की तरह प्लान किया गया है। दक्षिण मुंबई के एक वेन्यू पर होने वाली इस शाम का माहौल जैज़ नाइट और स्पीकईज़ी बार जैसा होगा। मेहमानों को जल्दी आने, आराम से बैठने और रात भर जश्न का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनवाइट का डिज़ाइन भी बेहद खूबसूरत है, जिसमें मोनोक्रोम लुक और हल्का-फुल्का अंदाज़ दिखाई देता है। यह इस बात की झलक देता है कि यह जश्न निजी, स्टाइलिश और बेहद खास होने वाला है।

Next Post

होली पर बेरंग हुए कालूहेड़ा

Tue Mar 10 , 2026
मालवा- निमाड़ की डायरी संजय व्यास भाजपा ‘प्रशिक्षण वर्ग’ के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर हिदायत देती रही है- जनसेवक बनो, शासक नहीं. प्रेम से बोलो, सोच समझकर बोलो और बोलने से पहले सोचो कि क्या बोलना भी है? सो उज्जैन उत्तर से भाजपा के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा […]

You May Like

मनोरंजन