संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप में रोमांचक प्रदर्शन

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं ग्वालियर डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप में शरीर साधकों ने अपनी मांसपेशियों का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण ग्वालियर-चम्बल अंचल के 100 से अधिक शरीर साधक (बॉडी बिल्डर्स) ने भाग लिया।
मेले में संभाग-स्तरीय बॉडी बिल्डिंग एंड मेंस फिजिक चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डरों ने संगीत की धुन पर अपनी बॉडी का प्रदर्शन दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में रेहान शेख एवं फैजान शेख, अभिषेक रोमर, नमित सक्सेना, अंकित तोमर रहे, जिन्होंने सर्वसम्मति से विजेता-उपविजेता की घोषणा कीचैंपियन ऑफ़ चैंपियन (बॉडी बिल्डिंग) का ख़िताब ओम बरेटा ने अपने नाम किया। वहीं द्वितीय स्थान अभिषेक गोयल ने एवं तृतीय स्थान शुभम आर्य ने प्राप्त किया । चैंपियन ऑफ़ चैंपियन (मेंस फिजिक केटेगरी) में प्रथम स्थान शुभम आर्य ने प्राप्त किया। साथ ही द्वितीय स्थान स्वयं राजावत व तृतीय स्थान हर्ष भदौरिया ने प्राप्त किया ।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया, सलमान पठान, वरिष्ठ समाजसेवी राजेंद्र सिंह नाती, श्याम सिंह चौहान, आशुतोष माहेश्वरी, मेला आयोजन प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव, जनभागीदारी अध्यक्ष रामअवतार बैस, पार्षद शिवसिंह यादव, पूर्व कार्यपरिषद् सदस्य विवेक भदौरिया, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव साहू, समाजसेवी अरविंद भदौरिया ने उपस्थित होकर विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर अपनी शुभकामना प्रेषित कीं।

Next Post

'विरोष' की शादी की रस्में शुरू, शादी के ऐलान के बाद फुल स्वैग में उदयपुर पहुंचे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे

Mon Feb 23 , 2026
उदयपुर | दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सोमवार को अपनी शादी की तैयारियों के लिए झीलों की नगरी उदयपुर पहुँच चुके हैं। सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि करने के ठीक एक दिन बाद, इस जोड़े को हैदराबाद से उदयपुर के […]

You May Like