एसडीएम कार्यालय से उत्कृष्ट विद्यालय तक दौड़ का हुआ आयोजन  

 

खरगोन. गणतंत्र हमारा, सबसे न्यारा हम सब एक हैं, विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा आदि नारे लगाते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को गणतंत्र दौड़ का आयोजन कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देशन में एसडीएम कार्यालय से उत्कृष्ट विद्यालय तक किया गया। जिसमें लगभग 01 हजार विद्यार्थियों सहितअधिकारियों कर्मचारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहभागिता की।

 

गणतंत्र दौड़ को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खरगोन श्री बीएस कलेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानूडे, हबीब बैंग मिर्जा, श्री अश्विन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, झबर सिंह मंडलोई, जितेंद्र हिरवे आदि उपस्थित थे। देश प्रेम पर आधारित नारे लगाते हुए गणतंत्र दौड़ एसडीएम कार्यालय से प्रारंभ होकर टीआईटी कंपलेक्स, श्री कृष्णा टाकिज तिराहा, हॉस्पिटल रोड, पोस्ट ऑफिस चौराहा होते हुए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर पहुंची। जहां पर राष्ट्रगान के साथ दौड़ का समापन हुआ।

 

दौड़ के प्रारंभ में एसडीएम बी एस कलेश ने उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि हमें अपने देश और अपने गणतंत्र पर गर्व है। हम बड़े खुशनसीब हैं जो विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र के निवासी हैं। 76वें गणतंत्र को हर्षोल्लास के साथ मनाने का जोश, जज्बा और जुनून सभी के चेहरों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर एसडीएम श्री कलेश ने 25 जनवरी मतदाता दिवस के संबंध में भी जानकारी दी समापन स्थल उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानडे ने भी मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता संबंधी जानकारी देते हुए के शपथ दिलाई। गणतंत्र दौड़ में शासकीय कन्या उमावि क्रमांक 01, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमावि, अविसस पब्लिक स्कूल, प्रियदर्शनी हायर सेकेंडरी स्कूल, वैष्णव विद्या मंदिर, गायत्री शिक्षा निकेतन, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, विनय बाल स्कूल के लगभग 01 हजार विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार, उज्जवल अत्रे संदीप नंदूलकर खेल शिक्षक शाहिद शेख, अनिल पांडे, इमरान खान, यश गुप्ता, मनीष कर्म, शिक्षिका रीना रावल, हेमलता आर्य, छात्रावास अधीक्षक शेर सिंह मंडलोई एवं श्रीमती सोनी आदि उपस्थित थे।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Sat Jan 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।