जसपाल राणा के निधन पर खरगे ने जताया शोक

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और देश के महानतम शूटिंग चैंपियनों में शामिल जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय खेल जगत में उनका योगदान असाधारण रहा है। श्री खरगे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘मंच’ एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि जसपाल राणा ने विश्व मंच पर भारत को गौरवान्वित करने के साथ-साथ नयी पीढ़ी के निशानेबाजों को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि श्री राणा ने उत्तराखंड के लिए सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभायी थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय खेल जगत की इस महान हस्ती के निधन से देश ने एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों, मित्रों तथा पूरे खेल जगत के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भी श्री राणा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ जसपाल का यूं अचानक जाना विधाता का है क्रूर फैसला, विनम्र श्रद्धांजलि। वह सदैव हमारी स्मृतियों में बने रहेंगे। गुड बाय, जसपाल वी आर हेल्पलेस।” गौरतलब है कि श्री राणा का शुक्रवार को यहां एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

.....

Next Post

नीट परीक्षा: पेपर लीक के बाद पुनः परीक्षा में अभ्यर्थियों को राहत, एनटीए ने बढ़ाया 15 मिनट का समय

Fri Jun 12 , 2026
नई दिल्ली: पर्चा लीक की घटना के बाद 21 जून को आयोजित होने जा रही पुनः परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा निर्धारित समय से 15 मिनट अधिक अवधि के साथ आयोजित की जाएगी। एनटीए के अनुसार […]

You May Like