पांढुरना: नगर के सावरगांव वार्ड में एक 32 वर्षीय युवक ने घर में ही बीते रात्रि फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच की जा रहीं है ।
नगर के सावरगांव वार्ड निवासी राजकुमार पाठे के 32 वर्षीय पुत्र धनंजय का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ दिखाई देंने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारते हुए चिकित्सालय में रखा है,जिसका आज रविवार को पोस्टमार्टम किया जा रहा है, मृतक द्वारा किन कारणों से आत्महत्या की है, इस बात की पुलिस जांच करने में जुट गई है।
