
दमोह.जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के समीप घटेरा और सगौनी रेल्वे स्टेशन के बीच गोलापट्टी के समीप तीसरी रेलवे लाइन पर रविवार को एक युवक का शव मिला है. थाना प्रभारी नोहटा अभिषेक पटैल व चौकी प्रभारी बनवार मनीष यादव ने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी.गर्दन और दाहिना हाथ मालगाड़ी की चपेट में आने से कटा हुआ मिला है.कोई पहचानता हो तो बनवार चौकी व जिला अस्पताल पुलिस चौकी से संपर्क करें.
