वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन शुरू 

 

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन में ज्योतिष के ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा. यह सम्मेलन इस क्षेत्र के लिए एक उपलब्धि साबित होगा. श्री शुक्ल ने वैदिक सनातनी ज्योतिष महामंथन सम्मेलन का शुभारंभ किया.

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रीवा प्रकोष्ठ के सभागार में आयोजित सम्मेलन में श्री शुक्ल ने कहा कि हमारी प्राचीन संस्कृति में ज्योतिष का विशेष महत्व रहा है. ज्योतिष के माध्यम से सटीक गणना का आकलन करने की विधि सर्वमान्य रही है. उन्होंने कहा कि इस ज्योतिष यात्रा में जो ज्ञान और अनुभव मिलेगें उससे समाज और जनसामान्य का कल्याण होगा. कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्र ने रीवा में आयोजित हो रहे ज्योतिष महामंथन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दी. उल्लेखनीय है कि रीवा में पहली बार इस तरह का सम्मेलन हो रहा है. जहा प्रदेश सहित बाहर से ज्योतिष विशेष रीवा पहुंचे है. निश्चित रूप से इसका लाभ विंध्य क्षेत्र के लोगो को मिलेगा. इस अवसर पर पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्त, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय सहित देश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य तथा विद्वान उपस्थित रहे.

Next Post

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत 

Sun Jun 22 , 2025
सीधी। तेज रफ्तार बाइक के अचानक फिसलकर पेड़ से टकराने पर चालक की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीधी लाया […]

You May Like