इंदौर:नीट पेपर लीक, सीबीएसई बोर्ड में गड़बड़ी, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भोपाल तक उक्त यात्रा निकाली जा रही है।
आज आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी गेट से गांधी प्रतिमा रीगल चौराहे से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ,राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने युवा स्वाभिमान यात्रा में भाग लिया । यात्रा कल भोपाल में मुख्यमंत्री के निवास का घेराव करेगी।
इस मौके पर जीतू पटवारी ने कहा कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के 90 पेपर लीक और 50 परीक्षा निरस्त की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप है और छात्रों के भविष्य से आरएसएस के लोग परीक्षा घोटाले में शामिल है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग छात्रों के साथ की गई
