
सीधी। तेज रफ्तार बाइक के अचानक फिसलकर पेड़ से टकराने पर चालक की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के पास तेज रफ्तार बाइक चालक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीधी लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक धीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम ऐंठी था जो सीधी आए थे और अपने घर जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल चौकी पुलिस के द्वारा बताया गया है कि तेज बारिश के चलते बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और चालक पेड़ से टकरा गया जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है।
