बैरसिया में सृजन अभियान पर्यवेक्षक मदरेणा ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय पर्यवेक्षक ने पार्टी नेताओं से संवाद किया. संगठन सृजन अभियान के तहत भोपाल ग्रामीण की बैरसिया विधानसभा में बैठक आयोजित की गई. इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक दिव्या मदरेणा, नारायण प्रजापति , विनय बाकलीवाल ने कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर संगठन को सशक्त बनाने के लिए संवाद किया.

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के अनुभवों को समझने और जमीनी रणनीति पर चर्चा की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उनके विचारों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. मदरेणा ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट है, और हर कार्यकर्ता हमारी ताकत है. चर्चा के दौरान विधानसभा बैरसिया के नजीराबाद बैरसिया ब्लॉक एवं उपब्लॉक के अध्यक्षगण, समस्त जनप्रतिनिधि, मण्डलम सेक्रेटरी एवं समस्त पदाधिकारियों उपस्थित रहे.

 

Next Post

मेधा पाटेकर: 40 साल बाद भी विस्थापितों का पुनर्वास अधूरा

Tue Jun 17 , 2025
भोपाल। गांधी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मेधा पाटेकर ने कहा कि नर्मदा बचाओ आंदोलन को 40 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन आज भी हजारों विस्थापित परिवारों का पुनर्वास अधूरा है. पुनर्वास स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी, जमीन और मकान के हक से लोग वंचित हैं. पाटेकर […]

You May Like