मामूली विवाद में चाचा ससुर ने डंडे से पीटकर की भतीजे दामाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। थाना लावाघोघरी क्षेत्र के ग्राम पांडागोंदी चुड़ाबोह में चाचा ससुर ने मामूली विवाद होने पर अपने भतीजा दामांद को लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दिया था. उक्त मामले में पुलिस आरोपी चाचा ससुर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक विरेन्द्र पिता किशनलाल पंद्राम 35 साल ग्राम बिछुआ बैतूल का रहने वाला है पिछले 5 वर्षो से वह अपने ससुराल पांडागोंदी चुडाबोह में रह रहा था. 21 अप्रेल को मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि विरेन्द्र पंद्राम की घर में मौत हो गई है. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचा दिया. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में आया कि सिर में गंभीर चोट आने से विरेन्द्र पंद्राम की मौत हुई है. इस पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ कि

20 अप्रेल की रात्रि 9.30 बजे मृतक विरेन्द्र पंद्राम शराब के नशे में धुत होकर अपने चाचा ससुर के मेसा उईके को गाली गुफ्तार कर रहा था. इसी बात पर विवारद होने से आरोपी मेसा उईके ने विरेन्द्र पंद्राम को सिर पर डंडा से प्राण घातक हमला कर उसके सिर में डंडा मार दिया था. जब विरेन्द्र घायल होकर गिर गया तब आरोपी मेसा उईके ने उसे उठाकर घर में लेजारकर सुला दिया था. 21 अप्रेल को अत्यधिक खून बहने से मृतक बेहोश हो गया था. इस पर परिजनों ने सोचा कि अत्यधिक शराब का सेवन करने से विरेन्द्र पंद्राम सोया हुआ है. लेकिर दोपहर के समय मृतक के सिर से अत्यधीक खुन बहने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी मेसा उईके के विरूद्ध अपराध धारा 103 (1) बी एन एस का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उक्त कार्रवाई में थाना लावाघोघरी प्रभारी निरी आफताब खान, चौकी सांवरी प्रभारी उनि मुकेश व्दिवेदी, उनि सउनि बिसन रघुवंशी, प्रआर. शिवहरी मिश्रा, आर. प्रकाश, आर. नवीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Next Post

नदियां हमारी सभ्यता की जीवनरेखा, इनका संरक्षण हमारा दायित्व: मंत्री प्रहलाद पटेल

Sat Apr 25 , 2026
बुधनी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम जोशीपुर में गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर चल रहे पुनर्निर्माण एवं नवसंवार कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अभी तक की कार्य प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित […]

You May Like