विवेक की सफलता पर पूरे सिंगरौली को गर्व है: रामनिवास

सिंगरौली। बैढ़न ब्लॉक के ग्राम चंदावल निवासी विवेक उपाध्याय पिता नरेंद्र उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह स्वयं उनके निवास पहुंचे और उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि विवेक उपाध्याय की यह सफलता कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली जैसे जिले से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में इतनी शानदार रैंक प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि निश्चित रूप से जिले के युवाओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी तथा उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि विवेक की सफलता यह सिद्ध करती है कि लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विवेक निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते रहें और राष्ट्र सेवा में अपना अमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर विंध्यनगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रमोद तिवारी, गोलू तिवारी, नरेंद्र उपाध्याय एवं सरोज तिवारी सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।

Next Post

ओबीसी अधिकारों को लेकर उग्र प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर। संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जबलपुर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती एवं संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर घंटाघर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। […]

You May Like