
जबलपुर। संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जबलपुर द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती एवं संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर घंटाघर चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम पाँच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। मोर्चा की प्रमुख मांगों में “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” नीति लागू करना, जनगणना में ओबीसी का अलग कॉलम, जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा-रोजगार में प्रतिनिधित्व, महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण के भीतर आरक्षण तथा ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग शामिल रही। कार्यक्रम में संयोजक रामरतन यादव के नेतृत्व में बैजनाथ कुशवाहा, घनश्याम यादव, देवेश चौधरी, नोखे लाल प्रजा, रामराज सरपंच, एडवोकेट नरेश चक्रवर्ती, परमानंद साहू, नेम सिंह मरकाम, गया प्रसाद कुशवाहा, राजकुमार यादव, संजय प्रजापति, वृंदावन वर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, जोगिंदर प्रजापति, रज्जन यादव, इंद्र कुमार कुलस्ते, राजेंद्र पिल्ले, राजेंद्र केवट, सलीम मंसूरी, इस्तकार अहमद, मुन्ना, रंजीत सोनी, एकता साहू, दीपांशु साहू, धनराज सिंह पुसाम, उमेश यादव, शारदा यादव, अमित पांडे, सोनेलाल कुशवाहा, विनोद कोल, नरेश सिंह कुलस्ते, बाल कृष्णा उईके सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
