महाशिवरात्रि पर बंधारेश्वर मंदिर में विधायक ने परिवार के साथ किया पूजन

पानसेमल,,

पानसेमल क्षेत्र के अनेक स्थानों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही प्रसादी वितरण के कार्यक्रम आयोजित हुए।क्षेत्र के प्रख्यात बंधारेश्वर महादेव मंदिर में भी ब्रह्ममुहुर्त से श्रद्धालु कतार में लगे नजर आए।क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे ने परिवार के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र की कुशल कामना की।मेले में खिलौने,फलों,जलेबी,कपडे,बर्तन, सहित एवं अन्य दुकानें लगाई गई जहां पर क्षेत्र वासियों ने जमकर खरीदारी की,झूले और पालकी पर भी युवा ओर बच्चों की खासी चहल पहल रही।नगर के गायत्री मंदिर में शिव भक्तों ने दूध की प्रसादी तथा साईं मंदिर के निकट मेकेनिक संघ द्वारा साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया तो वहीं जलगोन के त्यागेश्वर महादेव मंदिर पर खीर और दिवड़िया फाटे पर न्यू शिव पार्वती वेजिटेबल्स द्वारा फरियाली प्रसादी का वितरण हुआ। एसडीओपी राजपुर आयुष अलावा ने भी मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और थाना प्रभारी मंशाराम वगेन के साथ मंदिर में दर्शन किए।उन्होंने बताया कि शिवरात्रि के महापर्व को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया जो मेले में यातायात ओर शांति व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया है,साथ ही मेला समिति के सदस्यों ओर ग्रामीणों द्वारा भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है।नगर के नाग मंदिर,शिव टेकडी,सिद्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर भी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया।

Next Post

यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की 6वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की 6वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया है। डॉ यादव ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से भारतीय सैनिकों ने, न केवल आतंकवाद […]

You May Like