भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की 6वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना के साहस, शौर्य एवं पराक्रम को नमन किया है।
डॉ यादव ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक से भारतीय सैनिकों ने, न केवल आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बल्कि वैश्विक समुदाय को देश की शक्ति से भी परिचय कराया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सैनिकों के काफिले पर घातक हमले के बाद वायुसेना के बम वर्षक विमानों ने 26 फरवरी 2019 को एलओसी से सटे आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद किया था।
Next Post
यादव ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Wed Feb 26 , 2025
भोपाल, 26 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री यादव ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्त वीर सावरकर का जीवन भारतीय समाज के लिए त्याग और तपस्या की अनोखी मिसाल है। भारत की आजादी के कालखंड में वीर […]

