स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया

कोलकाता, 09 फरवरी (वार्ता) जॉर्ज मंसी (84) और ब्रैंडन मक्मलेन (नाबाद 41) की शानदार पारियों के बाद माइकल लीस्क (नाबाद 22 रन और चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत स्कॉटलैंड ने सोमवार को टी-20 विश्वकप में इटली को 73 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जस्टिन मोस्का (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद एंथनी मोस्का और जे जे स्मट्स की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। चौथे ओवर में ब्रैडली करी ने जे जे स्मट्स 11 गेंदों में 22 रन को आउटकर पवेलियन भेज दिया। एंथनी मोस्का (13) रन बनाकर आउट हुये। संकट के समय हैरी मनेंटी और बेंजमिन मनेंटी की जोड़ी ने पारी को संभाला।

13वें ओवर में माइकल लीस्क ने हैरी मनेंटी 25 गेंदों में 37 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अगले ही ओवर में ऑलिवर डेविडसन ने बेंजमिन मनेंटी को आउट कर पवेलियन भेज दिया। बेंजमिन मनेंटी ने 31 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 52 रन बनाये। इसके बाद स्कॉटलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे इटली के बल्लेबाज नहीं टिक सके और उनकी पूरी टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।

स्कॉटलैंड के लिए माइकल लीस्क ने चार विकेट लिये। मार्क वॉट को दो विकेट मिले। ब्रैडली करी, ब्रैड व्हील और ऑलिवर डेविडसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर इटली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की जॉर्ज मंसी और माइकल जोंस की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 126 रन जोड़े। 14वें ओवर में ग्रांट स्टुअर्ट ने जॉर्ज मंसी को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉर्ज मंसी ने 54 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 84 रनों की पारी खेली।

अगले ही ओवर में जे जे स्मट्स ने माइकल जोंस को आउटकर पवेलियन भेज दिया। माइकल जोंस ने 30 गेंदों में एक चौका और दो छक्के उड़ाते हुए 37 रन बनाये। कप्तान रिचर्ड बेरिंग्टन (15) और टॉम ब्रूस एक रन बनाकर आउट हुये। स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इटली के लिए अली हसन, ग्रांट स्टुअर्ट, थोमस ड्रेका और जे जे स्मट्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

केएल राहुल का शतक, मुंबई को चार विकेट से हराकर कर्नाटक सेमीफाइनल में

Mon Feb 9 , 2026
मुंबई, 09 फरवरी (वार्ता) केएल राहुल (130) और आर स्मरण (नाबाद 83) की शानदार पारियों की बदौलत कर्नाटक ने सोमवार को मुंबई पर चार विकेट से जीत दर्ज कर रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। आज यहां कर्नाटक ने कल के दो विकेट पर 113 रनों से आगे […]

You May Like

मनोरंजन