इंदौर:शहर के पश्चिम क्षेत्र में आईडीए द्वारा पीपीपी मॉडल पर बनाए जाने वाले कनवेंशन सेंटर का टीएनसीपी से नक्शा मंजूर हो गया है. आईडीए द्वारा टेंडर की शर्तों पर कारवाई चल रही है. अगले महीने आईडीए द्वारा टेंडर जारी करने की संभावना है.आईडीए मध्य भारत में 10 हजार बैठक क्षमता का पहला कनवेंशन सेंटर इंदौर में बनाने के टेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए आईडीए द्वारा शर्तों पर काम किया जा रहा है. इसके बाद आईडीए कंसल्टेंट मेहता एंड एसोसिएट से शर्तो पर चर्चा करेगा.
फरवरी के अंत तक टेंडर जारी होने की संभावना है. आईडीए का सुपर कॉरिडोर पर 17 हैक्टेयर जमीन में से 11 हैक्टेयर पर कनवेंशन सेंटर निर्माण के लिए टीएनसीपी से नक्शा मंजूर हो गया है. कन्वेंशन सेंटर पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा. टेंडर लेने वाली कंपनी को तीन साल में निर्माण पूरा करना अनिवार्य होगा. आईडीए कन्वेंशन सेंटर को 40 साल की लीज पर देगा. साथ ही 6 हैक्टेयर जमीन, जिसकी कीमत 365.70 करोड़ रुपए वह भी आईडीए को किश्तों में भुगतान करेगा.
ठेका लेने वाली कंपनी को 6 हेक्टेयर पर अलग से निर्माण और उपयोग करने का अधिकार होगा. होटल और रिसॉर्ट को निर्माता कंपनी फ्री होल्ड पॉलिसी का लाभ भी ले सकेगी. उक्त योजना की अनुमानित लागत 564 करोड़ रुपए आएगी. यह एक तरह से रेशो डील होगी, जिसमें जमीन आईडीए के और निर्माण निजी कंपनी करेगी. पिछली आईडीए बोर्ड बैठक में गांधीनगर सुपर कॉरिडोर चौराहे पर मेट्रो डिपो के सामने पीपीपी मॉडल पर कनवेंशन सेंटर निर्माण की स्वीकृति दे दी गई थी. टीएनसीपी से नक्शा पास होने के बाद कन्वेंशन सेंटर का निर्माण दो चरणों में तीन साल में पूरा करने की शर्त भी है.
पहला चरण
पहले चरण में कन्वेशन सेंटर में निम्न निर्माण कार्य करना होंगे
– 5 हजार सीट के दो कन्वेंशन सेंटर बनेंगे, जिसमें पार्टिशन होगा। संख्या ज्यादा होने पर पार्टिशन हट जाएगा और सीटिंग कैपेसिटी 10 हजार की हो जाएगी।
– 10 हजार वर्गमीटर का ओपन प्रदर्शनी हॉल
– 500 सीट का ऑडिटोरियम
– 250 सीट का एक ऑडिटोरियम
– 100 सीट के दो लाउंज
– 50 सीट के 4 लाउंज
– 30 लोगों के बैठने 8 छोटे हॉल
– 30 लोगों के लिए 4 वीवीआईपी लाउंज
– प्रशासनिक भवन
– इंटरेंस लॉबी
– रिसेप्शन और 8 टर्मिनल
– डायनिंग और डिनर पार्टी के लिए लाउंज
दूसरा चरण
दूसरे चरण में 6 हैक्टेयर में फ्री होल्ड कर कमर्शियल उपयोग का अधिकार होगा कंपनी को, जिसमें निम्न गतिविधियां संचालित की जाएगी….
– 120 रूम की 3 स्टार होटल
– 100 लोगों के लिए कॉफी शॉप
– 100 सिटिंग कैपेसिटी का रेस्टोरेंट
– 2 हजार कैपेसिटी का बेम्ेंट लॉन
– 100 लोगों की कैपिसिटी का बार
