सागर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस “मीडिया एवं सोशल मीडिया,नई तकनीक, एआई, प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण” विषय पर आयोजित सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में मीडिया और सोशल मीडिया जनसंपर्क,जनमत निर्माण और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। राजनीतिक कार्यकर्ता को मीडिया से दूरी नहीं बल्कि सकारात्मक और सक्रिय समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मीडिया केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं,बल्कि समाज में धारणा और मत निर्माण का सशक्त उपकरण है। भाजपा ने हमेशा वैचारिक स्पष्टता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक दृष्टिकोण के साथ मीडिया का उपयोग किया है।कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी व्यवस्थित रूप से समाज तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म आज जनसंवाद के प्रभावी साधन हैं। छोटे-छोटे वीडियो, रील्स, पॉडकास्ट और स्थानीय विकास कार्यों की जानकारी समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।उन्होने कार्यकर्ताओं से नमो ऐप एवं संगठन ऐप के उपयोग, डेटा आधारित कार्यशैली,मीडिया मॉनिटरिंग तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के सही उपयोग पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने की। नवम सत्र में मुख्य वक्ता विवेक चतुर्वेदी ने “विचार परिवार” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की वैचारिक परंपरा एवं कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला सत्र की अध्यक्षता शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया ने की। दशम सत्र में प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार साझा किए,सत्र की अध्यक्षता डॉ.अनिल तिवारी ने की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस में ग्यारहवें सत्र में “कार्यविस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण” विषय पर विधायक विधायक प्रदीप लारिया ने विचार साझा किए,सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की। प्रदर्शनी अवलोकन उपरांत कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रशिक्षण वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, कार्यसंस्कृति एवं जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ने का कार्य किया जाता है।प्रशिक्षण वर्ग में सहभागी सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने योगाचार्य भगत सिंह लोधी के मार्गदर्शन मे सामूहिक योग,प्राणायाम एवं व्यायाम कर कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया।भाजपा जिला प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, महापौर संगीता तिवारी, शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया, प्रशिक्षण वर्ग जिला प्रभारी वैभव राज कुकरेले,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व विधायक पारुल साहू, डॉ. विनोद पंथी, प्रशिक्षण वर्ग टोली जिला संयोजक मनीष चौबे, जगन्नाथ गुरैया, चैन सिंह ठाकुर, सुखदेव मिश्रा, चेतराम अहिरवार एवं सुमित यादव द्वारा गमछा पहनाकर सम्मान किया गया। प्रशिक्षण महाअभियान के समापन अवसर पर वर्ग नियंत्रक डॉ.वीरेंद्र पाठक ने आभार व्यक्त किया।
