तैराकी खिलाड़ी विनीता को विधायक ने किया सम्मानित

सीहोर। स्थानीय बजरंग कॉलोनी निवासी तैराकी खिलाड़ी विनीता वर्मा ने यूनिवर्सिटी राज्य स्तरीय चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में सेकंड स्थान प्राप्त किया. विधायक सुदेश राय ने छात्रा तैराकी खिलाड़ी विनीता वर्मा को अपनी माता संतोषी वर्मा के साथ अपने निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया. विधायक राय ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और खेल युवा कल्याण मुख्यमंत्री विश्वास सारंग खिलाडिय़ों के लिए योजनाएं संचालित कर रहे हैं. इनके लाभ से खिलाड़ी अपने माता-पिता देश और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. शहर की बिटिया विनीता ने तैराकी में बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार अर्जित किया है, यह गौरव की बात है.

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा रेलवे के दावे और स्टेशनों की हकीकत पर उठे सवाल

Tue May 19 , 2026
इंदौर: पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर विभिन्न स्टेशनों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन रेलवे स्टेशनों की वास्तविक स्थिति इन अभियानों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है.रतलाम मंडल […]

You May Like