सेल का मुनाफा 60 प्रतिशत बढ़कर 1,554 करोड़ पर

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) को चालू वित्त वर्ष पहले नौ महीने में एकल आधार पर 1,554 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 970 करोड़ रुपये के मुकाबले 60.2 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान कच्चे इस्पात का उत्पादन दो प्रतिशत बढ़कर 1.44 करोड़ टन पर पहुंच गया और बिक्री में 16.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह 1.46 करोड़ टन पर पहुंच गया। परिचालन राजस्व 79,997 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 9.34 प्रतिशत अधिक है।

सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि मजबूत बिक्री के पीछे मुख्य वजह मजबूत घरेलू मांग और बाजार में बढ़ी पैठ रही। लागत में उतार-चढ़ाव और मूल्य को लेकर प्रतिस्पर्धी वातावरण के बीच कंपनी ने परिचालन से लाभ कमाया है।

 

Next Post

बंगलादेश की एनसीपी ने जारी किया घोषणा पत्र, भारत के साथ कड़ा रुख अपनाने की घोषणा

Fri Jan 30 , 2026
ढाका, 30 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश की जातीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) ने शुक्रवार को 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनावों से पहले अपना 36-सूत्रीय चुनावी घोषणापत्र जारी किया। ‘मेनिफेस्टो ऑफ यूथ एंड डिग्निटी’ शीर्षक के इस दस्तावेज में जवाबदेही और संस्थागत सुधारों को प्राथमिकता देते हुए अगले पांच वर्षों में […]

You May Like