
सरई । नगर परिषद सरई स्थित मां धनौजा देवी मंदिर में आज गुरुवार को चोरी की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंदिर में चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद प्रेम सिंह भाटी भी मंदिर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लोगों से पूछतांछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की घटना कब और किस तरह अंजाम दी गई। जांच के दौरान मंदिर परिसर के बाहर अनिल रजक के घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज भी पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां या आने-जाने वाले लोगों की पहचान होने की उम्मीद है। पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मंदिर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है, इसका पूरा विवरण भी जांच के बाद स्पष्ट होने की बात सामने आई है।
