बैतूल के पर्यावरण कार्यकर्ता अनिल उइके जल योद्धा सम्मान 2025 से सम्मानित

बैतूल। जिले के ग्राम बाचा के पर्यावरण कार्यकर्ता अनिल उइके को ‘जल योद्धा सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने उन्हें यह सम्मान दिया।

अनिल उइके ‘गंगावतरण अभियान’ से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता हैं और जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। वे लंबे समय से पद्मश्री मोहन नागर के साथ मिलकर ग्राम बाचा और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में जल संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए काम कर रहे हैं।

श्री उइके ने बोरी बंधान और वर्षा जल संरक्षण जैसे प्रयासों के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रयासों से बाचा गांव को ‘सोलर विलेज’ के रूप में पहचान मिली है। इसके अलावा उन्होंने स्वच्छता अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई और ग्राम के जनप्रतिनिधियों व युवाओं के साथ मिलकर साफ-सफाई को बढ़ावा दिया। वर्तमान में वे ग्राम बाचा की होम स्टे पर्यटन समिति के अध्यक्ष भी हैं।

कार्यक्रम बेंगलुरु के विशालाक्षी मंडप में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से आए 35 जल योद्धाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की गई।

अनिल उइके ने इस सम्मान को अपने लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जल संरक्षण के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Next Post

छतरपुर में चचेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले; 6 घायल

Mon Mar 30 , 2026
छतरपुर। बुंदेलखंड के गांवों में जमीन की रंजिश किस कदर अपनों को ही जानी दुश्मन बना देती है, इसकी एक खौफनाक तस्वीर ईशानगर थाना क्षेत्र के बाजना पुरवा गांव से सामने आई है। बीती शाम करीब 5 बजे खेत पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच ऐसी हिंसक झड़प […]

You May Like