इंदौर: देपालपुर न्यायालय में भरण-पोषण के एक मामले की सुनवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति ने महिला वकील पर हाथ उठा दिया. आरोप है कि पांच हजार रुपए जमा कराने की बात पर नाराज होकर उसने न्यायाधीश के सामने ही अभिभाषक को थप्पड़ मार दिया. हमले में महिला वकील के बाएं कान और जबड़े में चोट आई. घटना के बाद आरोपी ने धमकी भी दी, जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है.
देपालपुर के डाक बंगला रोड पर रहने वाली अभिभाषक रजनी पंवार भरण पोषण के मामले में पैरवी कर रही थीं. सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपी संतोष, निवासी ग्राम नेवरी (बेटमा), से पांच हजार रुपए जमा कराने का निवेदन किया. इसी बात पर संतोष ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. कोर्ट रूम में मौजूद लोगों के लिए यह अप्रत्याशित घटना थी. बाद में वहां मौजूद वकीलों और पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Next Post
दूधीचुआ सेक्टर-ए कॉलोनी में चोरी का सीसीटीवी वीडियो वायरल, नाबालिगों पर संदेह
Tue Oct 27 , 2026
सिंगरौली: जयंत चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल दूधीचुआ की सेक्टर-ए कॉलोनी में चोरी की आशंका से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक नाबालिग बच्चे रात के समय कॉलोनी के एक गेट के अंदर प्रवेश करते और सामान निकालते हुए दिखाई देने का दावा […]

You May Like
-
3 weeks ago
नीरज चोपड़ा ने निशानेबाजों से किया संवाद