भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गोविंदपुरा स्थित जीआईए एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित फेड एक्सपो–2025 का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उद्योगों द्वारा प्रस्तुत तकनीक, उत्पादों व नवाचारों की जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से रशियन स्टॉल का अवलोकन किया, जहाँ अंतरराष्ट्रीय तकनीक और सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय उद्योगों को वैश्विक मंच से जोड़ने का अवसर मिलता है।फेड एक्सपो–2025 में देश-विदेश के कई उद्योगों और संगठनों ने भाग लिया है, जहाँ नवीनतम तकनीकी उत्पादों और औद्योगिक समाधान प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
