27 अगस्त को इंदौर में गूंजेगा खेलो इंडिया संवाद

इंदौर: राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले शहर के दो प्रमुख सरकारी कॉलेजों में खेल और फिटनेस को लेकर युवाओं के बीच संवाद का माहौल बनेगा. 27 अगस्त को होलकर साइंस कॉलेज और माता जीजाबाई कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन युवाओं को सुनाया जाएगा.
इंदौर के दोनों कॉलेजों में कार्यक्रम का फॉर्मेट अलग रखा गया है. होलकर साइंस कॉलेज में टू-वे इंटरैक्शन होगा.

यहां युवा अपनी बात रखने के साथ खेल, फिटनेस, अनुशासन और खेल क्षेत्र से जुड़े अपने सवाल, सुझाव और अनुभव साझा कर सकेंगे. दूसरी ओर माता जीजाबाई कॉलेज में वन-वे इंटरैक्शन रखा गया है, यानी यहां प्रतिभागी मुख्य रूप से संबोधन और कार्यक्रम को सुनेंगे. मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का संबोधन देशभर में एक साथ सुना जाएगा.

इसके बाद स्थानीय स्तर पर युवाओं और खेल से जुड़े लोगों के बीच गतिविधियां होंगी. कार्यक्रम का फोकस केवल खेल तक सीमित नहीं रहेगा. युवाओं के व्यक्तित्व विकास, फिटनेस और अनुशासन के साथ खेलों के जरिए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर भी चर्चा होगी.राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है. इसी कड़ी में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहर के युवाओं को खेलों से जोड़ने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने की पहल के रूप में देखा जा रहा है.

Next Post

कौन हैं भवानी देवी? तलवारबाजी में रचा इतिहास, ओलंपिक में पहुंचने वाली पहली भारतीय फेंसर की प्रेरणादायक कहानी

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, भवानी देवी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं। जानिए उनकी कड़ी मेहनत, उपलब्धियों और प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी। तलवारबाजी कभी युद्ध के मैदान में दुश्मन को हराने के लिए सीखी जाने वाली कला थी। समय के साथ युद्ध का तरीका बदला और तलवारबाजी […]

You May Like