कलेक्टर ने किया मुख्तारगंज ओवर ब्रिज का निरीक्षण

सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को मुख्तारगंज ओवर ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

कलेक्टर ने ब्रिज की संरचना, निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्वयं बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की प्रगति की अद्यतन जानकारी लेते हुए निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.मुख्तारगंज के बाद कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बिरहुली ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया.

वहां भी उन्होंने अधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी. विकास कार्यों के निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर सतना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घूरडांग पहुंचे. वहां उन्होंने स्कूल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई, मिल रही पाठ्य सामग्री तथा स्कूल की सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया. उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन का स्तर बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए.इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिलाडिया, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे

Next Post

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, Captcha की झंझट भी होगी कम

Thu Jul 16 , 2026
IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन जारी कर दिया है। अगर आप ट्रेन टिकट बुक करने के लिए अक्सर IRCTC की वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी […]

You May Like