ब्यावरा: सिटी थानांतर्गत ग्राम चारखेड़ी में रविवार की सुबह ट्रेक्टर ने घर के बाहर खेल रही एक बालिका को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बालिका का दु:खद निधन हो गया.
पुलिस के अनुसार घटना में घर के बाहर खेल रही 13 माह की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी. गंभीर घायल बच्ची को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार ग्राम चारखेड़ी निवासी महाराज सिंह मीना की 13 महीने की पुत्री दिव्या सुबह घर के बाहर आंगन के पास खेल रही थी. इसी दौरान बांकपुरा से खांकरा तेजा की ओर जा रहे ट्रेक्टर ने बच्ची को अपनी चपेट मेें ले लिया. हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. घटना से गांव में गहरा शोक व्याप्त हो गया.
Next Post
भोले की नगरी में निकली शिव बारात
Sun Feb 15 , 2026
नरसिंहगढ़: नगर में शिव बारात का भव्य आयोजन हुआ. समूचा वातावरण शिवमय हो गया. बड़े एवं छोटे महादेव सहित शिवालयों, शिव मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए. बड़े महादेव, छोटे महादेव, जल मंदिर सहित शिव मंदिरों, शिवालयों में धार्मिक अनुष्ठान हुए. आकर्षक श्रृंगार, महाआरती हुई. नगर में पाण्डव चौराहा से गाजे-बाजे […]

You May Like
-
1 year ago
इंदौर नगर निगम का आज पेश होगा बजट
-
5 months ago
वीर बाल दिवस पर राधाकृष्णन ने अर्पित की श्रद्धांजलि
-
2 months ago
कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव