इंदौर:हीरा नगर पुलिस ने मोबाइल छीनने की वारदातों में लिप्त तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं. आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं सामने आने के बाद विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी.
जांच के दौरान तीन बदमाशों को पकड़ा गया है, इनमें से एक बालिग राजवीर पिता गुरजंट सिंह संधू उम्र 19 साल 508 खालसा चौक निरंजनपुर हैं, जबकि दो आरोपी नाबालिग हैं. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और इसी लत को पूरा करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे. बाद में ये मोबाइल सस्ते दामों में बेच दिए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लाख रुपए से अधिक मोबाइल जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है. वहीं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है.
