आंदोलन स्थल का निरीक्षण, आर-पार की लड़ाई का ऐलान

सिंगरौली: रिलायंस पावर प्लांट के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीण अब आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। आगामी दिनों में प्रस्तावित जल सत्याग्रह को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार, 2 सितंबर से आंदोलन स्थल एवं आसपास के नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने डैम की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उनका आरोप है कि आए दिन डैम से राखड़ का सीपेज होने के कारण आसपास के क्षेत्र में परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की कि डैम की मजबूती और सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे।ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों पर यदि समय रहते ठोस पहल नहीं हुई तो जल सत्याग्रह के जरिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। आंदोलन को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में लामबंदी तेज हो गई है।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

Tue Sep 1 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत महानद्दा में सुबह 4 बजे शुभ मोटर्स के सामने एक बेकाबू ट्रक ने युवक को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन