बुधनी। रेहटी, बुधनी और शाहगंज थानों द्वारा गुरुवार को अवैध शराब के विरुद्ध 10 कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया. बुधनी में 18 क्वार्टर, 4.5 लीटर शराब, रेहटी में 31.49 लीटर शराब, और शाहगंज में 82 क्वार्टर व 23 बीयर जब्त की गई. आरोपी सुनील मेहरा, अभिषेक राजपूत, देवेंद्र राजपूत, द्रोपदी बाई, देवलाल मेहरा, ममतेश लौवंशी, धर्मेंद्र कुशवाहा, दिलीप राजपूत, अभिषेक जाट व संजय चौहान पर धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए.
बुधनी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई
