ग्राम चंडी चोपरा में गौ हत्या के विरोध में प्रदर्शन

जबेरा/दमोह. विगत दिनों ग्राम चंडी चोपरा में गाय की क्रूरता पूर्वक निर्मम हत्या की गई. इस मामले में अब तक कार्यवाही न होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से बाईपास तक जुलूस निकालते हुए दमोह जबलपुर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया.जानकारी लगते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीओपी देवी सिंह, तहसीलदार सोनम पांडे मौके पर पहुंची. कार्यकर्ताओं की मांगों का ज्ञापन लेते हुए 15 दिवस के अंदर कार्यवाही की मांग की.

Next Post

DGP का जनहित पुलिसिंग पर जोर

Sun Jun 29 , 2025
इंदौर. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने रविवार को इंदौर में संभागीय समीक्षा बैठक लेकर इंदौर संभाग के सभी जिलों की पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, माफिया विरोधी अभियान, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम से निपटने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा हुई. डीजीपी […]

You May Like