हमीदिया रोड पर ट्रैफिक शुरू पर काम अधूरा, PWD को पत्र डिवाइडर बनाओ

भोपाल। राजधानी के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक हमीदिया रोड अब 4 लेन से बढ़ कर 6 लेन में तब्दील हो गई है, जहाँ सड़क के किनारों पर ड्रेनेज, डिवाइडर, और स्ट्रीट लाइट का काम अभी बाकी है। इन सब के बावजूद भी पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का उपयोग करने की अनुमति दे दी गई. जिसके कारण इस सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। सड़क पर बिना किसी पार्टीशन के वाहन आमने-सामने से आ रहे हैं। इसलिए सड़क हादसे का खतरा भी बना हुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे खतरनाक बताते हुए पीडब्ल्यूडी को हमीदिया रोड पर जल्द डिवाइडर बनाने की सलाह दी है। साथ ही यह भी कहा है कि इस बार डिवाइडर में पहले की तरह ज्यादा कट पॉइंट न दिया जाए।

Next Post

प्रभात और वल्लभ भवन चौराहे पर रोड मार्किंग व साइनबोर्ड हों

Tue Apr 8 , 2025
भोपाल। शहर के कई चौराहे जैसे प्रभात चौराहा, वल्लभ भवन चौराहा अक्सर शाम के समय ट्रैफिक का जाम लगा ही रहता है. शहर में ऐसे कई चौराहे है जिनमे खामियां हैं। जबकि इन चौराहों पर प्रति घंटा कार यूनिट (पीसीयू) 10-15 हजार तक है। रिटायर्ड एसपी योगराज सिंह कहते हैं, […]

You May Like