मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

भोपाल: मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।मंत्री श्रीमती गौर ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उनकी कठिनाइयों और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि आमजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जिन मामलों का मौके पर निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Next Post

RGPV के विभाजन और नाम बदलने के प्रस्ताव पर विवाद, कांग्रेस ने बताया तकनीकी शिक्षा के लिए नुकसानदेह

Fri May 29 , 2026
भोपाल:राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) को तीन अलग-अलग संस्थानों में विभाजित करने और उसका नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर छात्रों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे प्रदेश की तकनीकी शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताया है। […]

You May Like