रीजनल पार्क के पास दो फर्नीचर दुकानों में आग, लाखों का सामान हुआ राख

इंदौर: एबी रोड स्थित रीजनल पार्क के समीप सोमवार अलसुबह दो फर्नीचर दुकानों में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों दुकानें आग की चपेट में आ गईं. दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था.फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 4:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी.

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और काला धुआं दूर दूर तक फैल रहा था. आग की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त संसाधन बुलाए. बताया जा रहा है कि दोनों दुकानें संजय पिता मोतीलाल और उनके भाई विजय की थीं, जो पास पास शेड बनाकर फर्नीचर का व्यवसाय करते थे. दुकानों में लकड़ी, सनमाइका, फेविकोल समेत अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया. दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए करीब 27 हजार लीटर पानी का उपयोग किया. कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 6 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

Next Post

महिला पर धारदार वस्तु से किया हमला

Mon Mar 30 , 2026
इंदौर:सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम चोरल में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार फरियादिया नौशाद बी उम्र 50 साल निवासी ग्राम चोरल ने शिकायत […]

You May Like