भोपाल: शहर के करोँद चौराहे पर नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चौराहे के आसपास अवैध रूप से खड़े 15 ठेलों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से चौराहे पर काफी समय से बनी अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। करोँद चौराहे पर पिछले कुछ समय से अवैध ठेलों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
इन ठेलों के कारण चौराहे पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी और राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ननि टीम ने चौराहे के चारों ओर घेराबंदी कर अवैध रूप से खड़े ठेलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान कुछ ठेले वालों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। टीम ने बिना किसी व्यवधान के सभी 15 अवैध ठेलों को जब्त कर लिया और उन्हें नगर निगम के परिसर में ले जाया गया।
अवैध ठेलों के कारण न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार की गई है और आगे भी शहर के अन्य हिस्सों में इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जहां भी अवैध अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे सख्ती से हटाया जाएगा।
शैंलेंद्र सिंह, अतिक्रमण अधिकारी, भोपाल
