पुतलीघर बस्ती: कचरे का ढेर और खुदी सड़क से हालात बदतर

भोपाल: भोपाल के पुराने हिस्सों में से एक पुतलीघर क्षेत्र, इन दिनों नारकीय दृश्य प्रस्तुत कर रहा है। यहां साईंबाबा मंदिर के ठीक पास सड़क पर लंबे समय से कचरे का ढेर लगा हुआ है, जो न केवल वातावरण को दूषित कर रहा है बल्कि राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है। विडंबना यह है कि इसी स्थान के साथ-साथ सड़क भी बुरी तरह से खुदी हुई है, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो रहा है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

प्लास्टिक की थैलियां, खाद्य पदार्थों के अवशेष, और अन्य घरेलू कचरे के सडऩे से उठने वाली दुर्गंध पूरे क्षेत्र में फैली रहती है, जिससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों और अन्य कीटाणुओं का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कचरे की समस्या के साथ-साथ सड़क का खुदा होना स्थिति को और भी गंभीर बना देता है। बिखरे हुए मलबे के कारण सड़क पर पैदल चलना भी खतरनाक हो गया है, खासकर रात के समय में दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।
कई समय से मंदिर की के आस पास कचरे का ढेर लगा हुआ है, मंदिर में आते समय काफी परेशानी होती है, इसके साथ ही बची कसार थी तो सड़क की हालत भी बुरी हो गति है बीते दिनों पहले आई बारिश में सड़क पर खीचड़ हो गई थी जिससे वाहनों के फिसलने का डर लगा हुआ था.
सुधीर कहार, रहवासी, पुतलीघर बस्ती

Next Post

कलेक्टर सतीश कुमार एस ने भगवान गैवीनाथ का दर्शन कर पूजा की

Thu May 15 , 2025
सतना: कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बिरसिंहपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय कन्या शाला की जमीन, तहसील कार्यालय तथा निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंदिर पहुंचकर भगवान गैवीनाथ का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मेला के दौरान मंदिर पहुंचने वाले भक्त श्रद्धालुओं की सुविधा और असुविधा […]

You May Like