
दमोह। विद्या हॉस्पिटल, स्टेशन रोड, दमोह में हुई एक मरीज की दुखद मृत्यु के मामले में पूज्य सिंधी समाज कल्याण एंड शिक्षण समिति, दमोह (रजि.नं. 06/10/01/15639/25) ने नायब तहसीलदार धनीराम गौड़ के माध्यम से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दमोह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समाज ने 4 मुख्य बातें रखीं शोक व संवेदना पूज्य सिंधी पंचायत व पूरा सिंधी समाज इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है।मृतक के परिवार के प्रति पूरी सहानुभूति है और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह असह्य दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। निष्पक्ष जांच की मांग समाज का मानना है कि मानव जीवन अमूल्य है। किसी भी अप्रिय घटना के वास्तविक कारणों का सामने आना बेहद जरूरी है।इसलिए बिना किसी जल्दबाजी के केवल वैज्ञानिक तथ्यों और अंतिम मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही पूरी निष्ठा के साथ जांच की जाए। वैधानिक कार्रवाई सिंधी समाज हमेशा शांतिप्रिय,कानून का पालन करने वाला रहा है।
प्रशासन और कानून व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है।प्रशासन पूरी तरह से एकतरफा कार्रवाई से बचते हुए केवल स्थापित वैधानिक प्रक्रिया के तहत ही मामले को आगे बढ़ाए। चिकित्सक की निष्कलंक वरिष्ठता संबंधित चिकित्सक डॉ. पीताम्बर बुधवानी (एमबीबीएस,एमएस) विगत 30 वर्षों से लगातार दमोह क्षेत्र में अत्यंत कुशलता,सेवाभाव और ईमानदारी से चिकित्सा सेवाएं देते आ रहे हैं। वे चिकित्सा जगत के साथ-साथ समाज में एक वरिष्ठ व प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में सम्मानित हैं और सदैव कल्याणकारी कार्यों में अग्रणी रहे हैं। इतने लंबे सेवाकाल के बाद उनके विरुद्ध बिना किसी ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य के एकतरफा कदम उठाना न्यायसंगत प्रतीत नहीं होता।
