जेयू में नारी शक्ति वंदन: पोस्टरों के जरिए गूंजी सशक्तिकरण की आवाज

ग्वालियर। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जीवाजी विश्वविद्यालय में पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा का महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से दर्शाया। निशा परमार और नंदिनी तोमर ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के समान अवसर मिलना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रिया ने “परिवर्तन की प्रेरक” थीम पर अपनी प्रस्तुति देते हुए बताया कि आज की महिलाएं प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाकर देश के विकास में सक्रिय योगदान दे रही हैं। वहीं राशि गुप्ता ने महिलाओं की शिक्षा को सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार बताया।प्रतियोगिता में रिया सती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्योत्सना राठौर द्वितीय और अनुष्का भदौरिया तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही उनके रचनात्मक कौशल को भी विकसित करती हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. साधना श्रीवास्तव ,डॉ. निमिषा जादौन, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव और डॉ. सुनीषा कुलकर्णी सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. संदीपा मल्होत्रा ने विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता की।

Next Post

सफल अधिवक्ता बनने के लिए रिसर्च स्किल महत्वपूर्ण

Thu Apr 23 , 2026
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय की कैरियर गाइडेंस सेल द्वारा एलएलएम के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक था “हाउ टू राइट ए रिसर्च पेपर एंड प्रपोजल।” कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों की रिसर्च स्किल एनहांस करना था ताकि वह कोर्ट में अच्छे से अपने पक्षकार का पक्ष […]

You May Like