अवैध शराब के खिलाफ ग्वालियर में आबकारी की बड़ी कार्रवाई, 19 प्रकरण दर्ज

ग्वालियर:सहायक आबकारी आयुक्त राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आबकारी विभाग की टीम ने हजीरा, तानसेन नगर, गुलमोहर सिटी, मामा का बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं गुड़ लाहन बरामद किया।आबकारी दल ने हजीरा लाइन नंबर-1, मामा का बाजार, लाला का बाजार, सेवानगर, गुलमोहर सिटी, पीताम्बरा ढाबा सहित आंतरिक क्षेत्र के ग्राम सोसा, गुसगंवा एवं रणगवां में कार्रवाई की गई। इस दौरान अलग-अलग स्थानों से देशी मदिरा के कुल 133 पाव तथा 8 बोतल बीयर बरामद की गई।

डबरा क्षेत्र के दुबहा-दुबही एवं चटकना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 2,600 किलोग्राम गुड़ लाहन तथा 16.02 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद की गई। वहीं भितरवार क्षेत्र में 10.26 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं 300 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद हुआ। मौके पर गुड़ लाहन के नमूने लिए गए तथा शेष गुड़ लाहन को फैलाकर नष्ट किया गया।
इस कार्रवाई में कुल 50.22 बल्क लीटर देशी मदिरा तथा 5.20 बल्क लीटर बीयर, यानी कुल 55.42 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। जब्त मदिरा एवं नष्ट किए गए गुड़ लाहन का अनुमानित मूल्य करीब 3 लाख 15 हजार रुपये बताया गया है।आबकारी विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 19 प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।

Next Post

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में 19 पटवारियों को निलंबित किया

Fri Oct 9 , 2026
ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिले में बड़ी कार्रवाई कर 19 पटवारियों को निलंबित किया गया है। फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व, सीएम हेल्पलाइन एवं न्यायालयीन प्रकरणों में लापरवाही भारी पड़ी है। जिला प्रशासन द्वारा लापरवाह राजस्व अमले के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है।जिले में फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वामित्व […]

You May Like