लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने की घोषणा—”2 साल में बदल जाएगी नगर की सूरत

भिण्ड: लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने आलमपुर के गांधी चबूतरा पर जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नगर के विकास की विस्तृत कार्ययोजना जनता के सामने रखी और विरोधियों पर तीखे प्रहार किए।​विधायक ने कहा कि वे आलमपुर नगर पंचायत के लिए पूरा एक दिन समर्पित करेंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे रास्ते, पानी और अन्य जनसमस्याओं को मौखिक के बजाय लिखित रूप में दें, जिसके बदले उन्हें बाकायदा पावती दी जाएगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, “आज के आलमपुर की तस्वीर खींचकर रख लीजिए, अगले दो से सवा दो साल में यहां एक भी समस्या शेष नहीं रहेगी और बदलाव खुद नजर आएगा।” सबसे जटिल समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विधायक शर्मा ने बुनियादी सुविधाओं को लेकर दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं ​सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर कहा कि आगामी 11 तारीख से शुरू हो रहे नवरात्र तक नगर के प्रत्येक कोने में साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की मुकम्मल व्यवस्था होगी, ताकि दीपावली पर कहीं अंधेरा न रहे,किसानों को आवारा मवेशियों की समस्या से राहत दिलाने के लिए गौशाला की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर अगले 2 से 3 महीने में युद्धस्तर पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
​विपक्ष पर तंज, दी खुली बहस की चुनौती
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लहार विधायक ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस काम नहीं बचा है, इसलिए वह बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए ताकि लोग खुद फैसला करें कि कौन ईमानदार है और कौन नहीं।

Next Post

रसीद फटी, पारा चढ़ा और चली जेसीबी

Fri Oct 2 , 2026
गुना में अतिक्रमण के खिलाफ महाअभियान का हंगामेदार आगाज अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा देकर गांधी जयंती पर कलेक्टर के साथ मैदान में उतरे जिलेभर के अधिकारी, स्वच्छता पर जोरगांधी जयंती पर गुना शहर में एक नए जोश के साथ ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ नारे के तहत स्वच्छता […]

You May Like