जमीन विवाद पर दो पक्ष भिड़े

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत कटरा में जमीन विवाद पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ लोहे के राईजर पाईप, लाठी से हमला कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही बाइक में तोडफ़ोड़ भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक शनिवार को विशन सिंह लोधी 35 वर्ष निवासी कटरा बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ख्ेाती किसानी करता है उसका गांव के नरेन्द्र लोधी से खेती का विवाद चल रहा है।

सुबह लगभग 9 बजे वह अपने घर के सामने रोड़ पर खड़ा था तभी नरेन्द्र सिंह लोधी अपने हाथ में लोहे का राईजर पाईप, माहू उर्फ महेश सिंह ठाकुर डंडा एवं लक्ष्मण सिंह लाठी लेकर आये और जान से मारने की धमकी देते हुये उसके साथ मारपीट करने दौड़े तो वह अपने घर में घुस गया था तो तीनों जबरदस्ती उसके घर के दरवाजे में धक्का देते हुये घर में घुस आये और तीनों लोहे के राईजर पाईप, लाठी से हमलाकर हाथ पैर, जबड़ा, जांघ में चोट पहुॅचा दी।

वहीं नरेन्द्र सिंह लोधी 30 वर्ष निवासी कटरा बेलखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विशन सिंह के परिवार से उसका खेती के संबंध में विवाद चल रहा है सुबह लगभग 8-30 बजे वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम जे 9395 बजाज डिस्कवर से खेत जा रहा था जैसे ही राम मंदिर के सामने रास्ते में विशन सिंह के घर के पास पहुॅचा उसे देखकर विशन सिंह लोधी एवं विशन सिंह का भाई कमल सिंह लोधी, भतीजा विक्रम सिंह, सौरव सिंह सभी उसे देखकर हाथ मुक्कों से मारपीट कर उसे मोटर सायकल से पटक दिया विक्रम एवं सौरभ ने डंडा से हमलाकर उसके हाथ पीठ में चोट पहॅुचा दी तथा उसकी मोटर सायकल में तोडफ़ोड़ कर नुकसान किये।

Next Post

बंदी की मौत, होगी न्यायिक जांच

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर : धोखाधड़ी के प्रकरण में दंडित बंदी को नरसिंहपुर जेल से के न्द्रीय जेल जबलपुर में दाखिल कराया गया था जिसकी शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई और उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मामले […]

You May Like