अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी-पुलिस का छापा, 4.68 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

देवास। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त मोर्चा खोल दिया। बुधवार को कई क्षेत्रों में एक साथ सर्चिंग कर अवैध शराब बनाने और संग्रहित करने के ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में शराब और महुआ लाहन बरामद हुआ। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए।

जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध बुधवार को आबकारी विभाग एवं पुलिस चौकी नेवरी की संयुक्त टीम ने नेवरी, मानकुंड, धानीघाटी डेरा, रोजड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन सर्चिंग की। संयुक्त कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई में 4 लाख 68 हजार 200 रुपए से अधिक की 80 लीटर हाथ भट्टी शराब, 4500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 22 बीयर केन बरामद किए गए।

Next Post

यातायात नियम तोड़ने वाले 971 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Wed Nov 11 , 2026
इंदौर. शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई की. प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों और अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीमों ने भ्रमण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की. इस दौरान रॉन्ग […]

You May Like