दीवाली पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया लोकल फॉर वोकल का संदेश

सागर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दीपावली पर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के लिए पत्नि सविता सिंह के साथ कटरा बाजार पहुंचकर मिट्टी के दीपक, पूजा सामग्री और हस्तनिर्मित वस्त्र खरीदे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने त्योहारों की खरीदारी स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों से करें, ताकि हर घर में खुशियां पहुंचें और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिले। मंत्री राजपूत ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं अपनाने से न केवल छोटे व्यापारियों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम है, जो स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाकर सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करता है। उन्होंने कहा,अपना त्योहार अपने लोगों की मेहनत से बनी चीजों से मनाएं।

Next Post

कम परीक्षा परिणाम वाले 5 प्राचार्यों को नोटिस

Thu Oct 16 , 2025
शाजापुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुरुवार को एफएलएन कार्यक्रम की प्रगति तथा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की. कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के गत वर्ष एवं वर्तमान सत्र के त्रैमासिक परीक्षा परिणामों की समीक्षा के दौरान अंतिम 5 विद्यालयों के प्राचार्यों […]

You May Like