घर में लगी आग, मकान एवं तीन मोटरसाइकिले खाक

चितरंगी । बगदरा पुलिस चौकी क्षेत्र के बहेरी गांव में आज दोपहर एक घर में आग लग जाने से कच्चा-पक्का मकान एवं तीन बाइके जलकर खाक हो गये। वहीं युवती समेत दो बच्चों की जिंदगी भी बच गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम बहेरी निवासी रामू कोल पिता मैकू कोल अपने घर के समीप खेत में सूखे पत्तो को जलाते हुये बाहर से ताला बंद कर कुछ दूर पड़ोस में चले गये थे। आग फैल कर घर में पहुंच गई। जिसमें कच्चा एवं पक्का मकान में रखी टीव्ही, अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामग्री के साथ तीन बाइक भी जल गई। घर के अंदर एक युवती एवं दो बच्चे भी थे, उनकी भी सांसे थमी थी। जहां ग्रामीण ने तीनों को बचा लिया।

Next Post

एक महीने से खेत में बंधक बनी नाबालिग को वरूड़ पुलिस ने छुड़ाया; पांढुरना का खेत मालिक भी लपेटे में

Tue May 19 , 2026
पांढुरना। महाराष्ट्र पुलिस ने मंगलवार को पांढुरना के ग्राम पारडी के किसान के खेत में बने कोठे में दबिश देकर यहां से एक नाबलिक लडक़ी को युवक तथा खेत मालिक से मुक्त कर इस नाबालिक लडकी को महाराष्ट्र से भगाकर यहां लाने वाले युवक को पकड़ अपने साथ लें गई। […]

You May Like