सीहोर। रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को मंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूड़लाकला निवासी फरियादी असलम खान पिता काले खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में जब वह अपने भाई अफसर खान के साथ रोड़ से होता हुआ घर जा रहा था तभी नान्टी उर्फ शाहिद खान आया और मुझसे पैसे मांगने लगा. मैंने कहा कौन से पैसे तो उसने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी. उसे गालियां देने से मना किया तो शाहिद उर्फ नान्टी ने चाकू से मुझ पर हमला कर दिया. जिससे मेरे खून निकल आया और धक्का देकर मुझे जमीन पर गिरा दिया. जब भाई अफसर खान मुझे बचाने लगा तो नान्टी उर्फ शाहिद खान ने जान से मारने की नियत से मेरे भाई अफसर खान के पेट में दो बार चाकू मारा. मौके से शाहिद उर्फ नान्टी खान भाग गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. थाना प्रभारी सुनील मेहर व टीम ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.
