सूने मकान से लाखों के आभूषण और नगदी ले उड़े चोर

भैरूंदा।पत्नि के मायके जाने के बाद जब पति अपने मकान में ताला लगाकर दूसरे मकान में माता-पिता के साथ रहने गया. तो सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया और लाखों के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर गए.

नगर के गांधी चौक स्थित छोटा बाजार क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान पर धावा बोलकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर रफचक्कर हो गए. वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गोपेश शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं और वे स्वयं अपने माता-पिता के साथ दूसरे मकान में रह रहे थे. इस दौरान उनके सूने मकान में चोरों ने धावा बोला. चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़कर सारा सामान बिखेर दिया और करीब दो लाख रुपए की संपत्ति लेकर फरार हो गए.सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घनश्याम सिंह दांगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया. इसके अलावा जिला मुख्यालय से आई फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वाड टीम की मदद से सुराग जुटाने की कोशिश की गई. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जांच जारी है. गौरतलब है कि नगर ही नहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं. चोर सुने मकानों को निशाना बना चोरी की घटना का अंजाम देते हैं.

 

Next Post

धर्मांतरण के आरोपी जब्बार की पत्नी की जमानत याचिका भी खारिज

Fri Aug 22 , 2025
सीहोर।धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी जब्बार खान और उसकी पत्नी ताहिरा को न्यायालय से भी राहत नहीं मिली है. गुरुवार को जेएमएफसी कोर्ट ने जब्बार खान की जमानत याचिका खारिज कर दी. यानी कि अभी जब्बार को जेल में ही रहना पड़ेगा. वहीं उसकी पत्नी ताहिरा खान ने अग्रिम जमानत […]

You May Like