सोना-नगदी के साथ रील्स बनाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर लाखों की चोरी

शिवपुरी: सोने-चांदी और कैश के साथ रील्स बनाने वाली यूट्यूबर रचना गुर्जर के घर चोरी की वारदात हुई है। नरवर थाना क्षेत्र के मोहानी ख्यावदा गांव में बदमाशों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवर की चोरी की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए है। चोरों ने रील्स में लग्जरी लाइफ स्टाइल देखकर टारगेट किया। चोर बाउंड्री की तार फेंसिंग काटकर घर में घुसे। उन्होंने रचना गुर्जर और उनके पति ऊदल सिंह गुर्जर के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी, ताकि परिवार को चोरी की भनक न लगे। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख बदल दिया। रचना अक्सर गहनों के साथ रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करती है। रील्स में कभी-कभी पति भी साथ दिखाई देता है।
रचना गुर्जर के मुताबिक चोर 1 लाख 91 हजार रुपए नकद, सोने का मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, चांदी की कमरपट और एक एनर्जी ड्रिंक की पेटी ले गए। घर के अन्य सामान का भी आकलन किया जा रहा है। परिवार को तड़के चोरी की जानकारी मिली।रचना गुर्जर ने बताया कि वह पानी पीने के लिए उठीं तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। आवाज लगाने पर परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा खोला। घर की तलाशी लेने पर अलमारियों के ताले टूटे मिले और नकदी व जेवर गायब थे। इसके बाद मगरौनी चौकी पुलिस को सूचना दी गई।
रचना गुर्जर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और ग्रामीण क्षेत्र में रहते हुए आलीशान जीवनशैली, महंगे घर की सजावट, सोने-चांदी के आभूषण और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और रील्स बनाती हैं।आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने सोशल मीडिया अकाउंट और वीडियो देखकर घर की रेकी की और वारदात को अंजाम दिया।

Next Post

सागर को मिलेगी सुपर स्पेशलिटी की सौगात, सीएम से मिले विधायक जैन

Tue Jun 9 , 2026
सागर। बुंदेलखंड क्षेत्र सहित सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमन्त्री डॉक्टर मोहन यादव से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्र मूर्त रूप देने का आग्रह किया। विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को बताया […]

You May Like