शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप, पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

बेगमगंज: ग्राम मरखण्डी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। सरपंच कमलेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम शौरभ मिश्रा, तहसीलदार प्रमोद उइके और जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन देकर मांग की कि ग्राम के खसरा क्रमांक 180 में दर्ज करीब 10 एकड़ शासकीय नजूल भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया जाए और उसमें से 25 बाय 25 मीटर भूमि पंचायत भवन निर्माण के लिए आवंटित की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम के एक अतिथि शिक्षक और उनके परिवार ने उक्त भूमि पर वर्षों से कब्जा कर रखा है, जबकि उनके पास निजी भूमि भी है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के एक गरीब परिवार द्वारा भी कुछ हिस्से में खेती की जा रही है, जिससे विवाद की स्थिति बनी हुई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए ताकि गांव में सार्वजनिक उपयोग की यह सुविधा समय पर निर्मित हो सके। इस संबंध में संबंधित पक्ष का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।

Next Post

टायर फटने से अनियंत्रित होकर नदी में गिरा था ट्रक,पूरी रात चला सर्च अभियान; वाहन सवारों का सुराग नहीं

Thu Nov 13 , 2025
मंडला: टिकरिया थाना क्षेत्र के बबैहा पुल पर बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक चांवल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। बताया गया कि हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे चालक ट्रक पर नियंत्रण […]

You May Like