भिंड में स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, लोगों ने किया चक्काजाम

भिंड: देहात थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चंदनपुरा के पास देवभूमि मैरिज गार्डन के समीप आईपीएस स्कूल की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम कर दी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।मृतक की पहचान प्रिंस भाटिया पिता जयवीर सिंह निवासी मिश्रनपुरा के रूप में हुई।

प्रिंस अपने घर से बाजार की ओर बाइक से जा रहा था। जैसे ही वह चंदनपुरा के पास पहुंचा, सामने से आ रही आईपीएस स्कूल की बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बस का पहिया प्रिंस के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और परिजनों को जानकारी दी गई। कुछ ही देर में परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक की दर्दनाक मौत से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

Next Post

ग्वालियर मेला में कृषि विश्वविद्यालय ने लगाई प्रदर्शनी

Wed Jan 21 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा कृषि की नवीन एवं उन्नत तकनीकों, कृषि से संबंधित विभिन्न प्रादर्श, प्रसंस्कृत एवं जैविक उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अरविन्द कुमार शुक्ला ने किया। कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवा […]

You May Like