इंदौर। मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले के मेटवानी खवासा आरटीओ चेकपोस्ट पर उस समय हंगामा हो गया जब एक कथित परिवहन माफिया द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली और बदसलूकी की जा रही थी। ग़ुस्साए चालकों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर ट्रकों से वसूली कर रहा था। चालकों ने जब अवैध वसूली का विरोध किया, तो उसने बदतमीजी शुरू कर दी, जिसके बाद नाराज़ चालकों ने उसे घेर लिया। मामले से एक बार फिर स्पष्ट होता है कि प्रदेश में परिवहन माफिया और नकली अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली सरकार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।
